Asia Cup 2023 : भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया, कुलदीप ने 4 विकेट लिए फाइनल में जगह बनाई

Asia Cup 2023 : भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया, कुलदीप ने 4 विकेट लिए फाइनल में जगह बनाई

भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

एशिया कप 2023  के सुपर-4 स्टेज पर भारत और श्रीलंका  के बीच मैच कोलंबो में खेला गया। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है।

एशिया कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच में भारत ने श्रीलंका को 214 रनों का टार्गेट दिया।  लेकिन भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)