
निवाई से प्रियंका गांधी का राजस्थान में चुनावी अभियान शुरू
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान में आज पहली चुनावी जनसभा में इमोशनल कार्ड खेला है। प्रियंका गांधी ने टोंक जिले के निवाई में जोधपुरिया देव नारायण भगवान, धन्ना भगत औऱ डिग्गी कल्याणजी की जय’ ‘लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। वीर भूमि राजस्थान के सभी भाई-बहनों को मेरा राम राम। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की सरकार में धनवान की जय जयकार करती है। देवनारायण जी की श्रद्धा, डिग्गी कल्याणजी की श्रद्धा,”धन्ना भगत जी के विचार’ इसी सोच पर कांग्रेस सरकार है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेता अपना अहंकार कम करें। गहलोत सरकार महिलाओं को मोबाइल दे रही है। सरकार अहसान नहीं कर रही ये जनता का हक है। लेकिन देश में बैठी सरकार घमंड में चूर है। महंगाई की बीजेपी नेताओं को कोई परवाह नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज यह नौबत क्यों आई है ? प्रदेश की सरकारों को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे। राजस्थान को वीरता और त्याग की भूमि कहा जाता है.